फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में जीजा-साले की मौत, छह जख्मी

Mon, 28 Dec 2015 11:04 PM IST
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
खैराबाद में सोमवार देर शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार जीजा-साले की मौत हो गई और एक युवक घायल हो गया। जबकि महोली क्षेत्र में हुए एक अन्य सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोग जख्मी हो गए। उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन


उधर रेउसा कस्बे में एक बोलेरो दुकान में घुसने से वहां मौजूद तीन लोग जख्मी हो गए। उन्हें रेउसा सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

तालगांव के मेंहदीपुरवा निवासी शिवप्रकाश (30) गांव के ही अपने साथी नंदोली (25) व महमूदाबाद इलाके के घैला निवासी अपने बहनोई अयोध्या (35) के साथ सोमवार देर शाम बाइक से कहीं जा रहा था। रास्ते में खैराबाद में नैपालापुर-लहरपुर मार्ग पर मूसेपुर दरगाह के पास अज्ञात वाहन ने इनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार तीनों लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

खबर पाकर पहुंची पुलिस ने तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने शिवप्रकाश व उसके बहनोई अयोध्या को मृत घोषित कर दिया। घटना में गंभीर रूप से जख्मी नंदोली को लखनऊ रेफर किया गया है। इन लोगों के परिवार वालों को सूचना दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इसी तरह महोली इलाके में बड़ागांव मार्ग पर नींबू वाली बाग के पास एक अज्ञात वाहन बाइक में टक्कर मारकर भाग गया। इससे बाइक सवार महोली के रामनगर निवासी दिल्लू (26) पुत्र रामसिंह व राजीव (32) पुत्र बलवीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इसके अलावा रेउसा कस्बे में बहराइच मार्ग पर शाम को तेज रफ्तार बोलेरो एक दुकान में घुस गई। हादसे में दुकान में मौजूद रेउसा निवासी राकेश (15) पुत्र बुद्धा व कुलदीप (17) पुत्र हरिशंकर व बिसवां निवासी सूरज (19) पुत्र राजू गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों को सीएचसी रेउसा में भर्ती कराया गया है। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें