फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। पुलिस ने दो अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरफ्तार किए हैं। इनके पास दिल्ली से चोरी की गई एक लग्जरी कार बरामद हुई है। यह वाहन चोर दिल्ली, नोएडा व गाजियाबाद से लग्जरी गाड़ियां चोरी कर बिहार में बेचते थे। पुलिस इनका नेटवर्क तलाश रही है। थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि शुक्रवार भोर करीब 5:30 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि दो अंतरराज्यीय वाहन चोर बिसवां तिराहे पर देखे गए हैं।
विज्ञापन

इस पर एसआई विपिन कुमार, हेड कांस्टेबल राकेश कुमार, अमरेन्द्र द्विवेदी, अनिल व प्रदीप के साथ बिसवां तिराहे पर घेराबंदी कर दोनों वाहन चोरों को दबोच लिया। पूछताछ में पकड़े गए चोरों की पहचान फिरोज निवासी राजीव नगर थाना साहिबाबाद जिला गाजियाबाद तथा उवैश निवासी कलपुरा थाना डिडौल जिला अमरोहा के रूप में हुई है।
चोरों ने बताया कि उनका गिरोह दिल्ली, नोएडा व गाजियाबाद से लग्जरी गाड़ियां चोरी कर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर बिहार में बेच देते थे। एसओ ने बताया वाहन चोरों का नेटवर्क तलाशकर गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के प्रयास पुलिस ने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें