फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर मथुरा में आग से दो मकान राख

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर मथुरा (सीतापुर)। आग से दो घरों की हजारों की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई। ग्रामीणों ने मिलकर आग पर काबू पाया। रामपुर मथुरा इलाके के तुलसीपुर खरिका मजरा अंगनू पुरवा निवासी छोटेलाल का कच्चा घर है। उसके घर में कई छप्पर पड़े थे। शनिवार रात अज्ञात कारणों से आग लग गई।
विज्ञापन

जब तक घर के लोग जागे और पड़ोसियों को जानकारी हुई, तब तक घर जलकर नष्ट हो गया। अग्निकांड में धान गेहूं समेत लगभग आठ क्विंटल अनाज व घरेलू सामान जलकर राख हो गया। पड़ोस में ही गांव के जोधे का भी कच्चा घर था, आग से जोधे का छप्पर भी जल कर नष्ट हो गया। दोनों की हजारों की संपत्ति का नुकसान हो गया। क्षेत्रीय लेखपाल और पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें