फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: रंजिश में दो पक्ष भिड़े, महिला ने दम तोड़ा, पौत्र जख्मी

Thu, 12 Nov 2026 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
महोली कोतवाली में मौजूद मृतका के परिजन l संवाद
विज्ञापन
महोली। क्षेत्र के फतेहपुर गांव में बुधवार शाम पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान देवकली गांव निवासी चमेली (55) को बुरी तरह से पीटा गया जिससे उनकी इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। हमले में मृतका का पौत्र नैमिष जख्मी हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार तीन नवंबर को फतेहपुर के ईश्वरदीन की पुत्री अनीता अपने भाई कप्तान के साथ दवा लेने वजीरनगर जा रही थीं। रास्ते में देवकली गांव में नैमिष से कप्तान की कहासुनी हुई थी। बुधवार को नैमिष अपने फतेहपुर गांव में अपने मित्र सचिन के घर आया था। लौटते समय अनीता के घर के सामने से गुजरने पर दोनों के बीच फिर कहासुनी हो गई। अनीता व परिवार के लोगों ने नैमिष से हाथापाई की थी। ग्रामीणों ने बीच-बचाव कराकर शांत करा दिया था।

इसके कुछ देर बाद नैमिष, कुलदीप, बसंत और चमेली समेत देवकली गांव के अन्य लोग उलाहना देने के लिए फतेहपुर में ईश्वरदीन के घर पहुंच गए। वहां दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई जिसमें चमेली गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। इस दौरान इनके पौत्र नैमिष भी घायल हो गए जिनका इलाज कराया जा रहा है।
विज्ञापन


वहीं आरोपी पक्ष के लोग गांव से भाग गए हैं। बताया जा रहा है कि ईश्वरदीन के पुत्र कप्तान को नैमिष अक्सर चिढ़ाया करता था। कई बार इसको लेकर कहासुनी हो चुकी थी। तीन नवंबर को हुए विवाद के बाद भी पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई थी।
सीओ महोली नागेंद्र चौबे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। तहरीर और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें