फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: पानी भरे गड्ढे में डूबने से दो दोस्तों की मौत, दोनों नहाने उतरे थे... गहराई में जाने से डूबे

Fri, 08 Aug 2025 06:45 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर

सार

सीतापुर में पानी भरे गड्ढे में डूबने से दो दोस्तों की मौत हो गई। दोनों नहाने पानी में उतरे थे। गहराई में जाने से दोनों डूब गए। 
विज्ञापन
डूबने से दो बच्चों की मौत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के सीतापुर में शुक्रवार की दोपहर पानी भरे गड्ढे में डूबने से दो दोस्तों की मौत हो गई। खबर मिली तो घरवाले रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।  

विज्ञापन


घटना खैराबाद थाना क्षेत्र के अमरापुर गांव की है। गांव निवासी अर्पित (10) और उसके दोस्त रवि (14) की गहरे गड्ढे में भरे पानी में डूबकर मौत हो गई। बताया गया कि घर के पास ही एक ईंट-भट्ठा था। वहां एक गड्ढे में पानी भरा था। दोनों नहाने के लिए गए थे। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

अर्पित और रवि दोनों के घर पास में ही हैं। दोपहर बाद दोनों पानी भरे गड्ढे में नहाने लगे। उनको अंदाजा नहीं था कि गड्ढे की गहराई अधिक है। गहराई में जाने से वह डूबने लगे। उन्होंने बचाने के लिए शोर मचाना शुरू कर दिया। राहगीरों ने परिजनों और पुलिस को मामले की सूचना दी। 
विज्ञापन


लोगों ने किसी तरह दोनों को बाहर निकाला। उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टर ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें