फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालक सहित दो की डूबने से मौत

विज्ञापन
रामपुर कलां क्षेत्र में तालाब में युवक के डूबने के बाद महमूदाबाद सीएचसी पर रोते बिलखते परिजन। (सं - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
सीतापुर। इमलिया सुल्तानपुर व रामपुर कलां इलाके में एक बालक सहित दो लोगों की डूबकर मौत हो गई। लहरपुर में एक युवक नहर में बह गया। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

इमलिया सुल्तानपुर इलाके के ढाकनपुरवा गांव निवासी विशाल (12) सोमवार को गांव के अन्य बच्चों के साथ तालाब में नहाने गया था। नहाते समय वह गहरे पानी में डूब गया। बच्चों का शोर सुनकर ग्रामीण पहुंचे। आननफानन में विशाल को तालाब से निकाल कर जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
रामपुर कलां इलाके के खलसापुर गांव निवासी दिनेश (36) सोमवार दोपहर को बछिया को नहलाने के लिए तालाब गया था। तभी बछिया उग्र हो गई और युवक को पानी में दाब दिया। युवक की चीख सुनकर लोग दौड़े और उसे तालाब से बाहर निकाला। उसे सीएचसी महमूदाबाद ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

तालगांव कोतवाली इलाके के न्यामूपुर गांव निवासी प्रिंस पटेल (18) सोमवार को होली के मौके पर गांव के पड़ोस में शारदा सहायक नहर में नहाने गया था। नहाते समय पैर फिसल गया, जिससे वह गहरे पानी में जाकर डूब गया। नहर में डूबे प्रिंस का पता लगाया जा रहा है।
गोताखोर और परिजन प्रिंस की नहर में तलाश कर रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक युवक का पता नहीं चल सका था। चर्चा है कि पारिवारिक कलह के चलते युवक ने नाराज होकर नहर में छलांग लगा दी थी। पुलिस के मुताबिक अभी तक कोई भी प्रार्थना पत्र नहीं मिला है। सूचना के आधार पर युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें