फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार व ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत, दो की मौत, चार जख्मी

Sat, 24 Jun 2017 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Accident
विज्ञापन
रेउसा थाना इलाके के रसूलपुर गांव के समीप शुक्रवार रात कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि चार लोग गंभीर रूप घायल हो गए। सभी लोग ईदी लेकर तंबौर जा रहे थे। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम को भेज दिए हैं। 
विज्ञापन


सदरपुर के रई बसदहा निवासी समसू जमा अपने रिश्तेदारों के संग कार से शुक्रवार रात तंबौर के शेखन मोहल्ला निवासी शकील खान के घर ईदी लेकर जा रहे थे। तभी बिसवां मार्ग पर रसूलपुर गांव के समीप उनकी कार रेउसा की ओर से बालू लेकर आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ गई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पलटते हुए सड़क किनारे खंती में जा गिरी। इस हादसे में कार में सवार सदरपुर के रई बसदहां निवासी समसू जमा (45) पुत्र कमरू की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि रई बसदहा निवासी साहेबे आलम (29) पुत्र नसरुल्ला, माजिद (34) पुत्र तजुबुल, जैद उर्फ सब्बू (30) पुत्र कय्यूम, मुर्तजा (45) पुत्र जमाल समेत पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
विज्ञापन


ग्रामीणों से खबर पाकर मौके पर पहुंची व एंबुलेंस भी पहुंच गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेउसा ले जाया गया, जहां पर चिकित्सक ने सभी को नाजुक हालत में लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय मुर्तजा (45) पुत्र जमाल ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें