फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के प्रयास में दो सगे भाई दोषी

Sun, 23 Oct 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद न्यायाधीश विकास कुंवर श्रीवास्तव ने हत्या के प्रयास के एक मामले में दो सगे भाइयों को सात-सात साल के सश्रम कारावास व दस-दस हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। अभियोजन पक्ष की ओर से मुकदमे की पैरवी जिला शासकीय अधिवक्ता रघुवीर यादव ने की। 
विज्ञापन


इमलिया सुल्तानपुर में ग्राम भगवंतपुर निवासी यदुनाथ व उनके परिवार वालों पर जान लेने की नियत से की गई फायरिंग में पड़ोसी सुधांशु व देवेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। तीन अप्रैल 2002 की रात हुई इस वारदात में यदुनाथ, उनकी पत्नी जानकी व भाई वीरेंद्र को चोटें आईं थीं।

मामले में सुधांशु व देवेंद्र के अलावा दो चचेरे भाई भी नामजद हुए थे। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने दोनों को घटना का दोषी करार दिया और उन्हें सात-सात वर्ष के सश्रम कारावास व दस-दस हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई। बाकी दो आरोपियों विनय व ओमप्रकाश के फरार हो जाने के कारण उनके विरूद्ध मामला अभी भी निचली अदालत में विचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें