फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: शारदा नहर में डूबे दो भाई

Tue, 13 May 2025 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
राहुल का नहीं चल सका पता।
विज्ञापन
सीतापुर। बिसवां से होकर निकली शारदा सहायक नहर में सोमवार दोपहर पैर धोने उतरे दो मौसरे भाई डूब गए। दोनों किशोर अपनी ननिहाल आए थे। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बिसवां के मोहल्ला शेखसरांय निवासी लालू कश्यप के घर रविवार को उनके नाती लहरपुर के काजीटोला निवासी राहुल (16) और शहर कोतवाली की मछली मंडी निवासी सागर (15) आए थे।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर दोनों अपने साथियों संग शारदा सहायक नहर के पास चंदनपुर पुल घूमने गए थे। इस दौरान राहुल की चप्पल में कीचड़ लग गया तो वह नहर में पैर धोने के लिए उतर गया। सागर भी उसके साथ पैर धोने लगा। अचानक राहुल का पैर फिसल गया और वह डूबने लगा।
उसे डूबते देख सागर बचाने के लिए आगे बढ़ा तो उसका भी संतुलन बिगड़ गया और वह भी डूबने लगा। मौके पर सागर का भाई शिवा मौजूद था जिसने जाकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही परिजन और पुलिस बल मौके पर आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें