फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: दो बाइकें टकराईं, युवक की मौत

Thu, 25 Sep 2025 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर

सार

कमलापुर (सीतापुर) में नहर चौराहे के पास दो बाइकों की टक्कर में कृषि विभाग के कर्मचारी रवि की मौत हो गई। हादसे के बाद विभाग में शोक है तथा पुलिस ने दोनों बाइकों को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
मृतक रवि की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कमलापुर (सीतापुर)। नहर चौराहे के पास दो बाइकें बुधवार रात आपस में टकरा गईं। हादसे में कृषि विभाग में तैनात एक कर्मचारी की मौत हो गई। सरैयां गांव निवासी रवि (24) शहर स्थित विकास भवन में बने कृषि विभाग के कार्यालय में बाबू के पद पर तैनात थे।
विज्ञापन

बुधवार रात वह अपनी बाइक से घर जा रहे थे। नहर चौराहे कट के पास उनकी बाइक से दूसरी बाइक सवार टकरा गया। हादसे में रवि घायल हो गए। ग्रामीणों ने उन्हें सीएचसी कसमंडा पहुंचाया।
यहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे में दूसरी बाइक पर सवार लोगों को कोई चोट नहीं आई। घटना से विभाग में भी शोक की लहर दौड़ गई। थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि दोनों बाइकों को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें