लहरपुर/सिधौली (सीतापुर)। लहरपुर कोतवाली पुलिस ने जहां एक युवक को 15 लीटर अवैध शराब के साथ पकड़ा है, वहीं सिधौली कोतवाली पुलिस ने 20 लीटर शराब बरामद कर एक शातिर को दबोचा है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई की है।
लहरपुर के भदफर चौकी क्षेत्र की पुलिस ने मझरी पासिन गांव निवासी पंकज को पकड़कर उसके कब्जे से 15 लीटर अवैध शराब, शराब बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। साथ ही सैकड़ों लीटर लहन को नष्ट करा दिया है। कोतवाली प्रभारी ओपी राय ने बताया कि पकड़े गए आरोपी को जेल भेजा जा रहा है।
इसी तरह सिधौली कोतवाली पुलिस ने अलाददपुर गांव में छापा मारकर वहां से दुलारे को पकड़ा है। दुलारे के पास से 20 लीटर शराब बरामद हुई है। कोतवाली प्रभारी रामप्रकाश ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को जेल भेजा जा रहा है। (संवाद)