सीतापुर। छेड़छाड़ के दो दोषियों को बृहस्पतिवार को न्यायालय ने तीन-तीन साल के कारावास की सजा सुनाई। थाना सदरपुर के रुदाइन गांव निवासी नदीम, राशिद पर छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट का केस 2019 में दर्ज हुआ था।
मामले की सुनवाई अपर सत्र न्यायाधीश, कोर्ट संख्या 14 विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) में चल रही थी। आरोपियों पर 12-12 हजार का अर्थदंड भी लगाया गया है।