फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: 28 घंटे बाद निकला दलदल में फंसा ट्रक

Fri, 11 Aug 2023 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
खैराबाद (सीतापुर)। खैराबाद नहर बाईपास के पास गुरुवार सुबह दलदल में फंसे ट्रक को 28 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद निकाला जा सका। गुरुवार सुबह मुरादाबाद से होकर हिमाचल प्रदेश जा रहा ट्रक खैराबाद के नहर बाईपास के दलदल में फंस गया। जिसको निकालने के लिए कई वाहनों का सहारा लिया गया।
विज्ञापन

वाहन दलदल में फंसने के कारण नहीं निकल पाया। शुक्रवार दोपहर करीब 28 घंटे बीतने के बाद दो हाइड्रा की मदद से खींचकर ट्रक को बाहर निकाला गया। इसके बाद बाईपास के दोनों तरफ जाम लग गया। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि आए दिन इस मार्ग पर कोई ना कोई बड़े वाहन फंसते रहते हैं।

9 माह पूर्व मंत्री ने लिखा था पत्र
नौ माह पूर्व सीतापुर सदर विधायक व राज्यमंत्री राकेश राठौर ने लोकनिर्माण मंत्री को एक नवंबर 2022 को पत्र लिखकर इस समस्या से अवगत कराया था। इसमें खैराबाद नहर बाईपास के चौड़ीकरण का काम कराने की बात कही थी। छह किलोमीटर के इस नहर बाईपास का कायाकल्प होना था। लेकिन लगभग नौ माह बीत जाने के बाद भी कोई काम शुरू नहीं हुआ। राज्यमंत्री राकेश राठौर ने बताया कि बारिश के बाद काम शुरू करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें