सिधौली क्षेत्र में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक। संवाद
सिधौली। सिधौली-मिश्रिख मार्ग पर बड़ागांव के पास मंगलवार को आलू से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ड में पलट गया। हादसे में चालक व खलासी घायल हो गए।
हमारा पेट्रोल पंप के सामने हुए हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने फर्रुखाबाद निवासी खलासी धर्मेंद्र (30) को तो आसानी से ट्रक से निकाल लिया। मगर शाहजहांपुर के अल्लागंज थाना क्षेत्र के उल्लापुर चौराहा निवासी चालक नसीम (30) ट्रक के केबिन में स्टेयरिंग और बॉडी के बीच बुरी तरह फंस गए थे। उन्हें निकालने में तीन घंटे की कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। केबिन के क्षतिग्रस्त हिस्से को कटर से काटकर नसीम को निकाला गया। इसके बाद दोनों घायलों को एंबुलेंस से सिधौली सीएचसी भेजा गया, जहां से चालक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
वहीं, दूसरी तरफ महोली के चमखर निवासी अंतेश (32) व संतोष (30) बाइक से मजदूरी करने जा रहे थे। रामकोट के नवीन चौक पर उनकी बाइक ट्रक की चपेट में आ गई। हादसे में दोनों के पैरों में चोटें आईं। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।