उरदौली (सीतापुर)। महोली में शनिवार को हाईवे पर भुड़कुड़ा गांव से पास एक ट्रक गड्ढे में पलट गया। सीतापुर से शाहजहांपुर की ओर कोयले से लदा ट्रक जा रहा था। तभी अनियंत्रित होकर मार्ग के किनारे गड्ढे में पलट गया।
हालांकि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। चालक संभल के नखासा निवासी अशकार ने बताया कि वह ट्रक पर वाराणसी से कोयला लदाकर संभल जा रहे थे। हादसे में कोई भी चोटिल नहीं हुआ है।