खड्डा में पलटा पड़ा चीनी से लदा ट्रक।
कुतुबनगर (सीतापुर)। पिसावां में कठिना नदी पर बने पन्हैया पुल के निकट चीनी से लदा ट्रक खड्ड में पलट गया। हादसे के बाद ट्रक चालक सुरक्षित है। ट्रक चालक कोहरे में वाहन को ओवरटेक कर रहा था, इसी दौरान वह नियंत्रण खो बैठा और वाहन खड्ड में चला गया।
हरदोई जिले के लोनी मिल से एक ट्रक अयोध्या की ओर जा रहा था। ट्रक में चीनी लदी हुई थी। रात करीब एक बजे घने कोहरे के बीच ओवरटेक करते समय ट्रक चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। ट्रक सड़क से नीचे उतरकर एक पेड़ से टकराया और खड्ड में पलट गया। ट्रक में सिर्फ चालक दीपक ही सवार था। हादसे के बाद वह पूरी तरह सुरक्षित है। दीपक ने बताया कि ट्रक में लगभग 300 बोरी चीनी लदी थी। घने कोहरे के कारण दृश्यता कम होने और ओवरटेक के दौरान संतुलन बिगड़ गया। पुलिस ने चीनी को दूसरे ट्रक में सुरक्षित रूप से लोड कराया।