फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में ट्रक चालक व खलासी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। शहर कोतवाली इलाके के हुसैनगंज में खराब ट्रक को दूसरे वाहन में टोचन करते समय एक टैंकर की टक्कर से ट्रक चालक व खलासी दो वाहनों के बीच में आकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों को किसी तरह निकाल कर जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां दोनों को मृतक घोषित कर दिया गया है। पुलिस ने वाहनों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली इलाके के हुसैनगंज के पास एक खराब ट्रक को दूसरे वाहन में टोचन किया जा रहा था। पुलिस के मुताबिक मानपुर इलाके के अल्लीपुर पेडऱा निवासी ट्रक चालक राजा (25) पुत्र अली हुसैन व लहरपुर इलाके के रूखारा निवासी उसका साथी अमर (30) पुत्र जगदीश शुक्ला दोनों वाहन को टोचन कर रहे थे। इसी बीच पीछे से आए एक टैंकर ने ट्रक में टक्कर मार दी। जिससे दो वाहनों के बीच में टोचन कर रहे दोनों लोग दब गए। हादसे के बाद वहां भीड़ जमा हो गई।
लोगों ने दोनों वाहनों को किसी तरह अलग कर उसके बीच में दबे लोगों को बाहर निकाला। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मरणासन्न हालत में मिले दोनों लोगों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर टीपी सिंह का कहना है कि दो वाहनों को टोचन कर रहे लोग एक टैंकर की टक्कर से जख्मी हुए थे। दोनों की मौत हो गई है। वाहनों को कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें