फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने रिटायर्ड शिक्षक को कुचला, मौत

Mon, 06 Nov 2017 11:19 PM IST
सीतापुर
विज्ञापन
Road Accident
विज्ञापन
महोली कोतवाली क्षेत्र में सोमवार की दोपहर एक ट्रक ने साइकिल सवार रिटायर्ड शिक्षक को रौंद दिया। इस हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। 
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बछवल निवासी कमल किशोर(70) रिटायर्ड शिक्षक थे। सोमवार की दोपहर वे सब्जी लेने के लिए साइकिल से महोली कस्बा को चल दिए। रास्ते में महोली कस्बे में मेलाबाग के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक ट्रक ने साइकिल में टक्कर मार दी।

टक्कर लगते ही साइकिल सड़क पर गिर पड़ी और ट्रक साइकिल सवार को रौंदता हुआ गुजर। लोगों का कहना है कि हादसा इस कदर भयावह था, कि ट्रक का टायर चढ़ते ही कमल किशोर का शरीर कई टुकड़ों में बंट गया। इससे कमल किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन को मौके पर ही छोड़कर भाग गया। प्रभारी निरीक्षक मथुरा राय ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन


100 डायल ने किशोरी को मारी टक्कर, ट्रॉमा रेफर : रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र के ग्राम तुलसीपुर खरिका निवासी कमलेश पांडेय की पुत्री नीति पांडेय (16) साइकिल से जा रही थी। रास्ते में चौका नदी पुल के करीब 100 डायल पुलिस के वाहन ने साइकिल में टक्कर मार दी। इससे साइकिल सवार छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने छात्रा को कस्बे के सीएचसी में भर्ती कराया।

यहां पर डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। वहीं बिसवां कस्बा के मोहल्ला दायरा निवासी जाहिद (35) फेरी लगाकर कपड़े बेचने का काम करता है। सोमवार को वह बाइक से फेरी लगा रहा था। इसी बीच किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे जाहिद गंभीर रूप से घायल हो गया। कस्बे के लोगों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

हादसों में दो की जान गई, नौ घायल : अलग-अलग स्थानों पर सोमवार को हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि नौ लोग घायल हो गए। मानपुर थाना क्षेत्र के कोडऱा निवासी सनोज (30) मौसेरे भाई रामपुर कलां के बंशीपुर निवासी बबल (27) के साथ बाइक से कहीं जा रहा था। रास्ते मे सिधौली कोतवाली क्षेत्र के चौड़िया के निकट सिधौली बिसवां मार्ग पर वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।

इससे सनोज की मौत हो गई। बबलू जख्मी हो गया। उधर, मछरेहटा थाना क्षेत्र के ग्राम लंघनिया निवासी अनीस (33), पिता रज्जाक अली (59) व गांव के ही अलीरजा (50) के साथ बाइक से कहीं जा रहा था। रसिधौली बिसवां मार्ग पर हनुमानपुर के निकट कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे तीनों लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

वहीं, खैराबाद इलाके के राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार रात कार पलट गई। हादसे में बेटी की मौत हो गई। जबकि पांच अन्य घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लखीमपुर के गोला गोकरननाथ निवासी जीतेंद्र अपने परिवार के साथ पत्नी सुनीता व बहन नीतू को जेएनयू का इंटरव्यू दिलाने लखनऊ गए थे। वहां से वापस घर गोला का जा रहे थे।

रास्ते में खैराबाद थाना इलाके के धरैंचा के पास कार पलट गई। हादसे में जीतेंद्र, पत्नी सुनीता, पुत्री शिवानी, भांजी अनुष्का सिंह, पुत्र अभिषेक सिंह, बहन नीतू सिंह घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने पुत्री शिवानी को मृत घोषित कर दिया।

बाइकों की भिड़ंत में दो लोगों की सांसें थमीं : शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बट्सगंज निवासी मौजूद्दीन(35) अपने साथी शहर के मोहल्ला कजियारा निवासी कामिल(20) के साथ सोमवार की देर रात बाइक से बिसवां से अपने घर आ रहा था। रास्ते में सीतापुर बिसवां मार्ग पर मानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बखरिया के निकट सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से उसकी टक्कर हो गई।

इससे मौजूद्दीन, कामिल समेत दूसरी बाइक पर सवार 35 वर्षीय एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने आनन फानन तीनों घायलों को बिसवां सीएचसी भेजा। बिसवां जाते समय मौजूद्दीन व दूसरी बाइक के चालक विवेक अग्निहोत्री निवासी झझर, बिसवां कोतवाली ने रास्ते में दम तोड़ दिया।

सीएचसी पहुंचने पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जोरदार थी, कि दोनों बाइकों के अगले हिस्से के परखचे उड़ गए हैं। बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें