सीतापुर। मुंशीगंज में एक ट्रक खंभे से टकरा गया। इस वजह से भवानीपुर उपकेंद्र से जुड़े श्यामनाथ फीडर में तकनीकी फाॅल्ट आ गई। इस वजह से कई मोहल्लों में मंगलवार को पांच घंटे बिजली गुल रही। रामननगर फीडर के तारों पर पेड़ों की डाल गिरने से चार घंटे सप्लाई बंद रही। लंबी बिजली कटौती से उपभोक्ताओं को जूझना पड़ा।
मुंशीगंज इलाके में दोपहर के समय एक ट्रक खंभे से टकरा गया। इससे श्यामनाथ फीडर में दिक्कत आ गई। इसके चलते श्यामनाथ इलाके के आसपास मोहल्लों में पांच घंटे बिजली गुल रही। रामनगर फीडर के तहत सीतापुर हरदोई मार्ग पर पेड़ों की डाल तारों पर गिर गया। इससे दोपहर दो बजे बिजली गुल हो गई। शाम छह बजे के बाद बहाल हो पाई। खूबपुर मोहल्लों की बिजली लाइन में फॉल्ट के चलते तीन घंटे सप्लाई बंद रही।
इंद्रौली फीडर में फॉल्ट आ गया। सोमवार रात गुल हुई बिजली 15 घंटे बाद मंगलवार को बहाल हुई। उपभोक्ताओं ने सोशल मीडिया के जरिये शिकायत की। अधिशासी अभियंता प्रथम यादुवेंद्र यादव व एसडीओ हिमांशु पटेल ने उपभोक्ताओं को फॉल्ट की सही जानकारी देते हुए निर्धारित समय में फॉल्ट सही करवाई।