फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: लो वोल्टेज व ट्रिपिंग से परेशान ग्रामीणों ने घेरा पॉवर हाउस

Tue, 13 Jun 2023 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंदलामऊ (सीतापुर)। भीषण गर्मी में लो वोल्टेज व बिजली ट्रिपिंग की समस्या से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज उपभोक्ताओं ने हंगामा कर सरवा पावर हाउस का घेराव किया। साथ ही 24 घंटे में समस्या का समाधान न होने पर आत्मदाह करने तक की चेतावनी दी। मौके पर पहुंचे बिजली विभाग व पुलिस के अफसरों ने बमुश्किल नाराज लोगों को शांत करा स्थिति को संभाला।
विज्ञापन

नाराज लोगों का कहना था कि इस भीषण गर्मी में आए दिन इलाके में बिजली गायब रहती है। अगर सप्लाई आती भी है तो लो-वोल्टेज व ट्रिपिंग की समस्या सिरदर्दी बढ़ाए रहती है। ऐसे में घरेलू व दुकान के काम काज से लेकर नलकूप संचालित न हो पाने से खेती किसानी तक का कार्य प्रभावित है। सिंचाई न होने से खेतों में फसलें भी सूख रही हैं। शिकायत करने पर पॉवर हाउस पर तैनात कर्मचारी लाइन फाल्ट की बात कहकर चुप्पी साध लेते हैं।
क्षेत्रीय लोग बीते काफी समय से इस परेशानी से छुटकारा दिलाने के लिए सब स्टेशन की क्षमता बढ़ाने की मांग भी कर चुके हैं। इसके बावजूद बिजली सप्लाई की बदहाली जस की तस बनी है। एसडीओ एकके वर्मा ने भरोसा दिलाया कि अगले 24 घंटे में क्षेत्र में व्याप्त बिजली संकट की समस्या का प्रभावी स्तर पर समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें