फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: 25 शादियां करने वाले अनुज की मुश्किलें बढ़ीं, तीन पीड़िताएं पहुंचीं चंद्रावल

Wed, 05 Aug 2026 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
आरोपी अनुज त्रिवेदी की फाइल फोटो व गांव पहुंची पीड़ित महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
मिश्रिख। 25 शादियां करने वाले चंद्रावल गांव के अनुज त्रिवेदी की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। मंगलवार को तीन पीड़िताएं चंद्रावल गांव पहुंचीं। उन्होंने भी अनुज त्रिवेदी पर धोखा देकर शादी करने का आरोप लगाया। सभी महिलाओं ने अनुज पर नाम बदलकर शादी करने व ठगने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

अनुज को महाराष्ट्र पुलिस कुछ समय पहले ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार कर चुकी है। अब लगातार बढ़ती शिकायतें जेल में बंद अनुज की मुश्किलें बढ़ा रही हैं। सभी पीड़िताएं बुधवार को डीएम डॉ. राजा गणपति आर से मिलकर कड़ी कार्रवाई की मांग करेंगी। करोड़ों की ठगी के आरोपी अनुज त्रिवेदी ने पीड़िताओं को अलग-अलग कहानी सुनाकर जाल में फंसाया। किसी से डायमंड रिंग तो किसी से स्मार्टफोन झटका। पीड़िताओं से नकदी व जेवर भी हड़प लिए।
प्रयागराज निवासी एक पीड़िता ने बताया कि वर्ष 2016 में एक समाचार पत्र में अजय सिंह नामक शख्स का वैवाहिक विज्ञापन देखा। संपर्क करने पर अजय ने बताया कि वह मुंबई का निवासी है। रियल स्टेट का काम करता है। वर्ष 2014 में उसकी पत्नी की गले के कैंसर से मौत हो गई थी। उसका एक बेटा है, जिसके नाम अविरल सिंह है। इसके बाद प्रयागराज की महिला ने अजय सिंह से शादी कर ली। वर्ष 2016 से 2018 तक सब कुछ ठीक चला। इस दौरान बेटे की इंजीनियरिंग की पढ़ाई के नाम पर अजय ने आठ लाख नकदी, डायमंड रिंग, सोने के जेवर, स्मार्टफोन व अन्य सामान हड़पा। फिर जून 2018 से धीरे-धीरे संपर्क तोड़ दिया। बाद में पता चला कि अजय सिंह का असली नाम अनुज त्रिवेदी है।
विज्ञापन

वहीं, प्रयागराज निवासी एक अन्य महिला ने भी अनुज पर अजय बनकर धोखे से शादी करने व 11 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया। महिला का आरोप है कि वह उसके पैतृक जेवर भी ले गया।

आरोपी अनुज त्रिवेदी की फाइल फोटो व गांव पहुंची पीड़ित महिलाएं। संवाद

आरोपी अनुज त्रिवेदी की फाइल फोटो व गांव पहुंची पीड़ित महिलाएं। संवाद

आरोपी अनुज त्रिवेदी की फाइल फोटो व गांव पहुंची पीड़ित महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें