फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: ट्रिपलिंग कर रहे युवकों की बाइक बस से टकराई, एक की मौत

Wed, 17 May 2023 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
तंबौर (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह मजदूरी करने निकले तीन युवकों की बाइक बस से टकरा गई। हादसे में तीनों को गंभीर चोटें आईं हैं। सीएचसी में एक युवक को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं अन्य घायलों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है।
विज्ञापन

रतनगंज निवासी महिबुद्दीन (35), सरफुद्दीन (22) व इरफान (25) एक ही बाइक से सवार होकर मजदूरी करने जा रहे थे। परिजनों के मुताबिक वह खेतों में बोरिंग करते थे। तंबौर-रतनगंज मार्ग पर रामपाल सिंह रामकिशोरी देवी इंटर काॅलेज के पास उनकी बाइक के आगे चल रही बस की गति अचानक धीमी हो गई।
बाइक बस में टकरा गई और हेलमेट न लगा होने के कारण तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस से उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने महिबुद्दीन को मृत घोषित कर दिया। वहीं अन्य दो घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मृतक के पिता मुस्तकीम ने थाने में बस चालक के खिलाफ तहरीर दी है। एसओ सुरेश पटेल ने बताया कि तहरीर मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें