फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: मंदिर पर जबरन कथा करने पहुंचे बौद्ध धर्म के अनुयायी

Wed, 17 May 2023 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सकरन (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में बौद्ध धर्म से जुड़े कुछ लोग हनुमान मंदिर पर बौद्घ कथा करने लगे। उनके पास कोई अनुमति भी नहीं थी। इसकी भनक पुलिस को भी नहीं लगी। पुजारी ने जब आपत्ति जताई तो आरोपियों ने पुजारी को डरा-धमकाकर भगा दिया। सूचना पाकर हिंदूवादी संगठन मौके पर पहुंचे और विरोध शुरू कर दिया। जिसके बाद पुलिस मंदिर पहुंची और पंडाल को हटा दिया।
विज्ञापन

मुन्नूपुरवा गांव के उत्तर चौका नदी के किनारे बालाजी का मंदिर है। मंगलवार शाम करीब चार बजे बौद्ध धर्म प्रचारक संस्था के कुछ लोग वहां पहुंचे। वह मंदिर परिसर में जबरन बौद्ध कथा करने लगे। मंदिर के पुजारी बालक दास ने आपत्ति की तो आरोपियों ने पुजारी को डरा-धमका कर भगा दिया।
ग्रामीणों ने इसकी सूचना विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को दी। कार्यकर्ताओं ने जब हंगामा शुरू कर दिया तो मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने लोगों को शांत कर कराया। उसके बाद बौद्ध धर्म प्रचारकों के लगवाए गए टेंट को हटवा दिया। एसओ मुकेश वर्मा ने बताया कि मंदिर परिसर में बिना परमीशन कथा का आयोजन किया जा रहा था। जिसे रुकवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें