फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: दहेज न मिलने पर दिया तीन तलाक

Sun, 10 Aug 2025 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लहरपुर (सीतापुर)। मोहल्ला कटरा दरी मंडी निवासी महिला को उसके पति ने तीन तलाक देकर घर निकाल दिया। आरोप है कि ससुर व देवर ने शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया। पुलिस ने शनिवार को केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पीड़िता के अनुसार 23 नवंबर 2023 को उनका निकाह लखीमपुर खीरी जिले के डीहपुरमहल गांव निवासी मोहम्मद यकीन के साथ हुआ था। ससुरालीजन शादी के बाद दस लाख रुपये दहेज में देने की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर उनको प्रताड़ित किया गया।
इसी बीच उसके ससुर निजामुद्दीन, देवर तौसीफ, फैज, तकरीन ने उससे जबरन शारीरिक संबंध बनाने का भी प्रयास किया। आरोप है कि इसकी शिकायत करने पर पति ने पीट दिया। पीड़िता जब गर्भवती हुई तो भ्रूण जांच कराने के साथ गर्भपात करा दिया।
विज्ञापन

जब महिला की तबीयत खराब हुई तो उनके मायके वालों से दो लाख रुपये की मांग की गई। इसके बाद पति ने तीन तलाक दे दिया। मायके आई पीड़िता ने तहरीर दी। इंस्पेक्टर विजयेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें