फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार बिखर गया अब संपत्ति हड़पने को हो रही साजिश

Sat, 10 Jun 2017 10:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिविल लाइंस में ट्रिपल मर्डर की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों का सुराग तलाश रही पुलिस के सामने अब नई मुसीबत आ गई है। मां-बाप व भाई को खो चुकी व्यापारी की दोनों बेटियों ने अब एक रिश्तेदार पर संपत्ति हड़पने की साजिश करने का आरोप लगाया है। रिश्तेदार पर पिता की दुकान पर कब्जे की साजिश रचने का आरोप लगाते हुए दोनों बेटियों ने पुलिस के आला अधिकारी से पूरी शिकायत की है।
विज्ञापन


सिविल लाइंस निवासी दाल व्यापारी सुनील जायसवाल, उनकी पत्नी कामिनी व बेटे ऋतिक की बीते मंगलवार रात घर के सामने ही गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। पुलिस के साथ एसटीएफ मामले के खुलासे को पसीना बहा रही है लेकिन अब तक कोई क्लू नहीं मिल सका है।

परिवार बिखरने के गम से आहत बेटियों का भी बुरा हाल है। उधर, अब कुछ रिश्तेदारों की सुनील की संपत्ति पर नजरें डोलने लगीं हैं। दोनों बेटियों ने ‘अमर उजाला’ से मुलाकात में इल्जाम लगाया कि उनका एक रिश्तेदार, उनके पिता पर झूठे आरोप लगाकर रिश्तेदारों में उनकी छवि को बदनाम करने की साजिश कर रहे हैं।
विज्ञापन


बताया कि उनके पिता ने कुछ साल पूर्व राजा बाजार स्थित एक करीबी रिश्तेदार की दुकान खरीद ली थी। उसकी रजिस्ट्री करा ली थी। दुकान बिक्री का पैसा रिश्तेदार की पत्नी के नाम एफडी बनाकर दे दी थी, लेकिन उनके रिश्तेदार अब उसकी दुकान पर कब्जे की साजिश कर रहे हैं।

बताया कि पिता व मां अंतिम संस्कार में शामिल होने पर पहुंचे रिश्तेदारों व करीबियों के सामने उनके रिश्तेदार ने पिता पर दुकान कब्जाने का इल्जाम लगाकर बदनाम करने की कोशिश की है। ऋचा व सोनम ने बताया कि उनके रिश्तेदार की पिता की संपत्ति पर नियत खराब हो गई है।

वह उनकी संपत्ति पर कब्जा करने की साजिश रच रहे हैं। बताया कि शनिवार को ही पुलिस अधिकारियों को इस बात की जानकारी दे दी है। अब दोनों बेटियों को अपनी जान के साथ संपत्ति हड़पने का खतरा भी नजर आ रहा है। हालांकि दिवंगत व्यापारी की बेटियों के इन आरोपों पर इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह खुलकर कुछ भी बताने को तैयार नहीं हैं।  
विज्ञापन

 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें