फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलवा करने वाले 250 लोगों पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। शहर के नैपालापुर चौराहे पर कैंटीन संचालक की गोली मारकर हुई हत्या में सोमवार को जमकर बवाल हुआ था। पथराव में सीओ घायल हो गए थे। इस मामले में पुलिस ने लगभग ढाई सौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इनकी धरपकड़ शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

शहर के नैपालपुर निवासी दिवाकर (25) की नैपालापुर चौराहे पर रविवार शाम को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने भानू, मोनू सहित तीन लोगों पर एफआईआर दर्ज की थी। सोमवार शाम नैपालापुर व रमपुरवा के सैकड़ों ग्रामीणों ने शव घर ले जाने के बजाय चौराहे पर रखकर हंगामा प्रदर्शन किया था।
भीड़ से कुछ बलवाइयों ने पुलिस पर पथराव कर दिया था। पुलिस के वाहन क्षतिग्रस्त कर दिए गए थे। पथराव में सीओ लहरपुर घायल हो गए थे। पुलिस को भी बच कर भागना पड़ा था। मंगलवार सुबह सीओ सिटी योगेंद्र सिंह, शहर कोतवाल अंबर सिंह सहित फोर्स गांव व चौराहे पर तैनात रही।
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार किया गया। शांतिपूर्ण ढंग से अंतिम संस्कार हो जाने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। पुलिस ने बलवा करने वाले रंजीत, दीपू, पुतली व मन्नू सहित करीब 46 लोग नामजद व 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें