फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: महाकुंभ से लौट रही श्रद्धालुओं से भरी ट्रैवलर मिनी बस पलटी...सात लोग घायल, अस्पताल में कराए गए भर्ती

Sun, 09 Feb 2025 10:05 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर

सार

महाकुंभ से लौट रही श्रद्धालुओं से भरी ट्रैवलर मिनी बस पलट गई। हादसे में सात लोग घायल हो गए। इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
महाकुंभ से लौट रही श्रद्धालुओं से भरी ट्रैवलर मिनी बस पलटी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के सीतापुर में रविवार को श्रद्धालुओं से भरी ट्रैवलर मिनी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें सात लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा कोतवाली देहात क्षेत्र के नानकारी के पास सुबह करीब 7:30 बजे हुआ।

विज्ञापन


बताया गया कि चालक को झपकी आने से हादसा हुआ है। बस अचानक अनियंत्रित होकर पहले सड़क किनारे लगे पोल से टकराई, इसके बाद पलट गई। इसमें नेपाल के यात्री सवार थे। 

जिला एंबुलेंस प्रभारी अभिषेक अवस्थी ने बताया कि नेपालापुर से लखीमपुर हरगांव रोड पर नानकारी के पास गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। सात लोग घायल हो गए हैं। सूचना पर जिला अस्पताल की नजदीकी चार एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें