खैराबाद। थाना क्षेत्र के बन्नी-परसेंडी मार्ग पर बुधवार को तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर ने साइकिल सवार भाई-बहन को टक्कर मार दी। हादसे में बहन की मौत हो गई, जबकि भाई घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया।
थाना तालगांव क्षेत्र के रमपुरवा गांव का निवासी विपिन (12) अपनी छोटी बहन जाह्नवी (8) को साइकिल पर बैठाकर बन्नी गांव की एक दुकान से कुछ सामान खरीदने जा रहा था। बन्नी-परसेंडी मार्ग पर बन्नी गांव के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में भाई-बहन घायल हो गए। दोनों को परसेंडी सीएचसी भेजा गया, जहां डॉक्टर ने जाह्नवी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, जिला अस्पताल में विपिन की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।