फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: हुसैनगंज व अटरिया उपकेंद्र के ट्रांसफॉर्मर खराब, गुल रही बिजली

Wed, 01 Nov 2023 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। हुसैनगंज व अटरिया विद्युत उपकेंद्र में लगे 10 एमवीए के ट्रांसफॉर्मर में मंगलवार को तकनीकी खराबी आ गई। इसकी वजह से दो घंटे बिजली गुल रही। बिजली विभाग के अफसरों ने कड़ी मशक्कत कर आपूर्ति बहाल करवाई। इससे करीब दो लाख की आबादी प्रभावित हुई।
विज्ञापन

हुसैनगंज उपकेंद्र से जुड़े नैपालापुर सहित 100 से अधिक गांवों में दो घंटे बिजली गुल रही। इस उपकेंद्र के ट्रांसफॉर्मर में फॉल्ट आ गई। अफसर इसकी मरम्मत कराने में जुटे हुए थे। वहीं अटरिया उपकेंद्र के 10 एमवीए ट्रांसफॉर्मर में भी दिक्कत हो गई। एक टीम ने यहां पर पहुंचकर मरम्मत का काम प्रारंभ किया। करीब दो घंटे बाद दोनों जगहों पर आपूर्ति बहाल हो सकी। करीब दो लाख उपभोक्ताओं को काफी दिक्कतें उठानी पड़ी। अधिशासी अभियंता द्वितीय दिलीप कुमार गुप्ता ने बताया कि तत्काल टीमों को भेजकर मरम्मत करवाकर आपूर्ति बहाल की गई।

ग्रामीणों ने पोल लगाने पर जताया विरोध तो मौके पर पहुंचे एसडीओ
शहर के दुर्गापुरवा में इस समय जर्जर बिजली लाइन बदलने व नए पोल लगाने का काम चल रहा है। मंगलवार को मोहल्ले के कुछ लोगों ने सड़क के किनारे पोल लगाने से मना कर दिया। मोहल्ले के तमाम लोग इकट्ठा हो गए। इसकी जानकारी मिलने पर एसडीओ द्वितीय हिमांशु पटेल मौके पर पहुंचे। उन्होंने मोहल्लेवासियों से बात की। लेकिन मोहल्लेवासी पोल न लगाने की जिद पर अड़े रहे। आखिर में यहां पर पोल नहीं लगाया गया। एसडीओ ने बताया कि इस मामले को उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें