फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: 10 दिन से फुंका पड़ा भवानीपुर गांव का ट्रांसफार्मर

Fri, 29 Nov 2024 10:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
खैराबाद(सीतापुर)। भवानीपुर गांव में ट्रांसफार्मर फुंकने से 10 दिन से बिजली गुल है। इसकी वजह से ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। भवानीपुर गांव में 19 नवंबर को ट्रांसफार्मर फुंक गया था।
विज्ञापन

22 नवंबर को दूसरा ट्रांसफार्मर लगवाया गया था लेकिन कुछ देर बाद यह भी फुंक गया। ग्रामीण समर, सुरेंद्र, जगदीश सिंह, रामनरेश, दिगपाल, संतोष व राजकुमार आदि का कहना है क्षेत्र में बाघ की दहशत बनी हुई है। छात्र-छात्राओं के बोर्ड की परीक्षाएं भी नजदीक आ रही हैं लेकिन बिजली न आने से छात्रों को अधिक दिक्कतें हो रही हैं।
वहीं गांव में शाम होते ही अंधेरा पसर जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि जेई का सीयूजी नंबर हमेशा बंद रहता है। ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से ट्रांसफार्मर को बदलवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें