सदरपुर (सीतापुर)। दो दिन से ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण गांव के करीब 50 घरों की बिजली गुल है। गर्मी से सैकड़ों लोग बेहाल हैं। महमूदाबाद के विद्युत उपखंड देवरिया के जाफरपुर कलां गांव में रखा 25 केवीए का ट्रांसफार्मर पिछले दो दिनों से खराब है। इस वजह से करीब 50 से अधिक उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति नहीं मिल पा रही है।
ग्रामीणों ने बताया कि ट्रांसफार्मर पर क्षमता से अधिक भार होने के कारण आए दिन लोगों को बिजली कटौती झेलनी पड़ रही है। दो दिन से ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण 50 से अधिक घरों की बिजली गुल हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि संबंधित अधिकारियों और 1912 पोर्टल पर इस समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन निदान नहीं हो सका है।