महोली(सीतापुर)। सीएचसी के निकट रखा ट्रांसफॉर्मर मंगलवार दोपहर फुंक गया। इसके चलते विद्युत आपूर्ति का संकट खड़ा हो गया है। इस ट्रांसफार्मर से बड़ागांव रोड, स्वर्ण नगर, विकास नगर के 100 से अधिक उपभोक्ताओं को बिजली की आपूर्ति की जाती है। देर शाम तक ट्रांसफॉर्मर नहीं बदला जा सका, जिससे उपभोक्ताओं को पूरे दिन आपूर्ति न मिलने से भीषण गर्मी का दंश झेलना पड़ा।
उपभोक्ता संजय शुक्ला, अनिल तिवारी, विकास अवस्थी, शशिकांत, विकास अग्निहोत्री, रजनीश कश्यप, अनुज दीक्षित, रोहित दीक्षित ने बताया कि दोपहर 12 बजे से विद्युत आपूर्ति न मिलने से छोटे-छोटे बच्चों समेत बुजुर्गों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उपखंड अधिकारी ज्ञानेश कुमार ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर ऑनलाइन बुक कर दिया गया है। मिल भी गया है।