फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह दारोगा सहित 15 पुलिस कर्मियों के तबादले

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। एसपी आरपी सिंह ने मंगलवार को छह दारोगा, सात हेड कांस्टेबल सहित 15 पुलिसकर्मियों का तबादला कर दिए हैं। एसपी ने रामकोट में तैनात दारोगा अनिल कुमार सिंह को एसएसआई महमूदाबाद बनाया गया है। उपनिरीक्षक भारत लाल को सिधौली से तालगांव, पुलिस लाइन में तैनात मुकेश कुमार को प्रभारी चौकी जेल, शहर कोतवाली के सिविल लाइन चौकी इंचार्ज दिनेश तिवारी को कोतवाली नगर से संबद्ध कर दिया गया है।
विज्ञापन

मनोज कुमार को तालगांव से सिधौली व जेल चौकी इंचार्ज ऋषभ यादव को सिविल लाइन चौकी प्रभारी बनाया गया हैं। इसके अलावा मुख्य आरक्षी देव नारायण तिवारी को सिधौली सीओ कार्यालय से पुलिस लाइन, वीरेंद्र मिश्रा हरगांव से पुलिस, ऋषिराज पांडेय को रामपुर कलां से तालगांव, रवींद्र प्रताप सिंह को मछरेहटा सकरन, राजकुमार सिंह को तालगांव से मानपुर, श्याम कुमार को रेउसा से मिश्रिख, अजीत प्रताप सरकन से मछरेहटा, आरक्षी रंजीत यादव को लहरपुर से पिसावां व महिला आरक्षी नीतू को खैराबाद से मछरेहटा में नई तैनाती दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें