कोहरे के चलते पूर्वोत्तर व उत्तर रेलवे के ट्रैक पर तीस मिनट से लेकर चार घंटे तक ट्रेनें लेट चल रही हैं। यह हालात पिछले एक सप्ताह से बने हुए हैं, जिससे यात्रियों को गंतव्य स्थान तक पहुंचने में दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं।
पूर्वोत्तर रेलवे के ट्रैक पर आधा दर्जन ट्रेनें कोहरे के चलते विलंब से चल रही हैं। मैलानी-ऐशबाग ट्रेन तीस मिनट लेट यानी चार बजे के बाद आ रही है। बरेली-ऐशबाग ट्रेन एक घंटा विलंब से चल रही है।
पलिया-ऐशबाग ट्रेन भी करीब एक घंटे लेट आ रही है। ऐशबाग-बरेली ट्रेन दो घंटा लेट चल रही है। इसी प्रकार तिकुनिया से ऐशबाग चलने वाली ट्रेन चालीस मिनट देरी से दौड़ रही है।
जबकि इज्जतनगर से ऐशबाग चलने वाली ट्रेन दो घंटे विलंब से आ रही है। इसी प्रकार उत्तर रेलवे मुरादाबाद ट्रैक पर चलने वाली जननायक, सत्याग्रह व रक्सौल एक्सप्रेस तीन से चार घंटे विलंब से चल रही है। जिससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है।