फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: ट्रेनें हुईं लेट, यात्रियों को हुई समस्या

Wed, 17 Dec 2025 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। कोहरे की वजह से बुधवार को सीतापुर आने जाने वाली अधिकांश ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चलीं। इस कारण प्रतिदिन सफर करने वाले यात्रियों को काफी समस्या का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही लोगों को अन्य साधनों की मदद भी लेनी पड़ी।
विज्ञापन

लखनऊ से सीतापुर तक चलने वाली डालीगंज-सीतापुर पैसेंजर दोपहर डेढ़ बजे सीतापुर जंक्शन आती है। बुधवार को यह ट्रेन दोपहर 2:06 बजे पहुंची। डालीगंज से चलकर मैलानी जाने वाली डालीगंज-मैलानी पैसेंजर ट्रेन अपने निर्धारित समय से करीब एक घंटे देरी से पहुंची। सुबह 10:10 बजे पर पहुंचने वाली ट्रेन 11:06 बजे सीतापुर पहुंची। अधिकांश यात्री हरगांव-लखीमपुर-गोला जाने के लिए इसी ट्रेन से सफर करते हैं। इसके अलावा कई अन्य ट्रेनें भी देरी से पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें