फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: 80 पोलिंग पार्टियों को मतदान का प्रशिक्षण

Tue, 13 Oct 2026 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। लखनऊ खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन के लिए मतदान होना है। मंगलवार को खैराबाद स्थित जिला ग्राम्य विकास संस्थान में 80 पोलिंग पार्टियों को इसका प्रशिक्षण दिया गया। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दीक्षा जोशी की अध्यक्षता में मतदान कार्मिकों को निर्वाचन प्रक्रिया और आयोग के दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन


जिला प्रशिक्षण अधिकारी सीके वर्मा ने मतदान प्रक्रिया विस्तार से समझाई। उन्होंने बताया कि 23 अक्तूबर को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा। मतदान कार्मिकों को निर्धारित समय से पहले सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए। पीठासीन अधिकारी मतदान केंद्र का प्रभारी होगा और स्वतंत्र, निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करेगा।

उसे मतदान सामग्री प्राप्त करने और मतपेटी तैयार कराने की जिम्मेदारी निभानी होगी। प्रथम मतदान अधिकारी मतदाता सूची में नाम का सत्यापन और पहचान सुनिश्चित करेगा। द्वितीय मतदान अधिकारी मतपत्र जारी करने और अमिट स्याही लगाने का कार्य करेगा। तृतीय मतदान अधिकारी मतदान के बाद मतपत्र मतपेटी में डलवाना सुनिश्चित करेगा।
विज्ञापन


मतपत्र पर वरीयता क्रम और गोपनीयता स्नातक निर्वाचन के लिए सफेद और शिक्षक निर्वाचन के लिए गुलाबी रंग के मतपत्र का प्रयोग होगा। मतपत्र पर उम्मीदवार के नाम के सामने पहली वरीयता के लिए अंक '1' लिखना अनिवार्य है। कार्मिकों को मतपत्र पर हस्ताक्षर या कोई अन्य चिह्न लगाने से बचने के निर्देश दिए गए। डायट प्रवक्ता अमित वर्मा ने मतपेटी सील करने और मतदान की गोपनीयता बनाए रखने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें