विधानसभा चुनाव में लगाए गए मतदान कार्मिकों को दूसरा प्रशिक्षण 10 से 16 फरवरी के मध्य दिया जाएगा। इसे लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। चुनाव में लगाए गए कार्मिकों को प्रशिक्षित करने के आयोग के निर्देश हैं।
इस पर इन्हें प्रशिक्षित करने के लिए प्रशासन द्वारा सीतापुर शिक्षण संस्थान में दूसरा प्रशिक्षण दस फरवरी से दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण 16 फरवरी तक चलेगा। इस अवधि में विधानसभा वार मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण देने को प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है।
जिले के 3167 बूथों पर मतदान प्रक्रिया अपनाई जाएगी। इसके लिए बूथों पर पीठासीन समेत मतदान कार्मिकों की ड्यूटियां लगाई गई हैं। सभी कार्मिकों को पहली ट्रेनिंग दी जा चुकी है। अब इन्हें दूसरा प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के लिए सात फरवरी को दूसरा रेंडमाइजेंशन एनआईसी में होगा।
618 बूथों पर मिलेंगे दिव्यांग दूत
सीतापुर। दिव्यांग मतदाताओं को इस बार बूथों पर बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। इसके लिए आयोग ने प्रशासन को निर्देश जारी किए हैं। डीएम अमृत त्रिपाठी ने जिले के दस से अधिक दिव्यांग वाले 618 बूथों पर दिव्यांग दूत तैनात करने के निर्देश दिए हैं। यह दिव्यांग दूत दिव्यांग मतदाताओं के साथ बुजुर्गों को शत प्रतिशत मतदान कराने में सहयोग करेंगे। इस कार्य में लेखपाल के साथ ही तकनीकी सहायक व रोजगार सेवक लगाए गए हैं।