मसूरी के लालबहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी से प्रशिक्षु आईएएस अफसरों का एक 30 सदस्यीय दल मंगलवार को जनपद पहुंचा। यह दल यहां पर नौ नवंबर तक रहेगा और जनपद में भ्रमण कर विकास योजनाओं की हकीकत परखेगा।
डीएम डॉ. इंद्रवीर सिंह यादव ने आईएएस अफसरों के प्रशिक्षण को लेकर अपर जिला समाज कल्याण अधिकारी एसजे फारूकी को प्रभारी अधिकारी नामित किया है।
पहले दिन मंगलवार को इस दल ने नैमिष में मां ललिता देवी मंदिर समेत अन्य मंदिर व मठों में जाकर देवी-देवताओं के दर्शन किए।
प्रभारी अधिकारी एसजे फारूकी ने बताया कि यह दल स्वास्थ्य, शिक्षा, पंचायत राज, विकास, कृषि विभागों की योजनाओं के बारे में जानकारी हासिल करेगा। सात नवंबर तक अफसर यहां रहेंगे।