फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात माह में पुलिस ने पढ़ाया जागरूकता का पाठ

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। एसपी आरपी सिंह के निर्देश पर यातायात माह नवंबर को लेकर सोमवार को जिले के सभी थाना-कोतवाली इलाकों में जागरूकता अभियान चलाया गया। यातायात पुलिस ने भी चेकिंग अभियान चलाया। वाहनों पर रिफ्लेक्टर भी लगाए। इस सिलसिले में लहरपुर के खेमकरन इंटर कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित किया गया। सीओ व कोतवाल ने कार्यक्रम में आए लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

संदना पुलिस ने क्षेत्र के गया प्रसाद इंटर कॉलेज व सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इंस्पेक्टर मिश्रिख मनोज यादव ने ज्योति पैरा मेडिकल स्कूल उत्तर धौना में यातायात जागरूकता कार्यक्रम किया। इसी तरह कमलापुर इलाके के मास्टरबाग स्थित अयोध्या पार्वती इंटर कॉलेज बिगहिया में छात्र-छात्राओं को यातायात नियम बताए गए। महमूदाबाद कोतवाल अनिल पांडेय ने क्षेत्र के सेठ रामगुलाम पटेल मेमोरियल इंटर कॉलेज में लोगों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया।
सिधौली कोतवाली पुलिस ने कस्बे के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में छात्राओं को बताया गया कि यातायात नियमों का पालन कर आप देश के सच्चे नागरिक कहलाएंगे। कार्यक्रम में काफी संख्या में लोग मौजूद थे। मछरेहटा पुलिस ने बंशीधर युवन पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम आयोजित कर छात्र व छात्राओं को हेलमेट पहनने के फायदे बताए। दो पहिया वाहनों पर तीन सवारी न बैठने को कहा गया। इसके अलावा अन्य थाना क्षेत्रों में भी यातायात माह नवंबर को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें