फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: कांवड़ यात्रा को सुगम बनाएंगे ट्रैफिक पुलिस के साइन बोर्ड

Thu, 25 Jul 2024 02:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। कांवड़ यात्रा को सुगम बनाने के लिए यातायात पुलिस ने बुधवार को जिले के प्रमुख मार्गाें पर साइन बोर्ड लगवाए। यह साइन बोर्ड कांवड़ यात्रियों के साथ भारी व छोटे वाहन चालकों को डायवर्जन की जानकारी देंगे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि श्रावण मास में कांवड़ियों के आवागमन को लेकर पूरे जिले को रेड व येलो जोन में बांटा गया है। इसमें गैर जनपद की सीमा को छूने वाले तीन मार्गों को रेड जोन में रखा गया है।
वहीं, पांच अन्य मार्गाें को येलो जोन में रखा गया है। श्रावण मास में प्रत्येक रविवार सुबह से सोमवार देर रात 12 बजे तक यह व्यवस्था लागू रहेगी। यातायात निरीक्षक फरीद अहमद ने बताया कि श्रावण मास में कांवड़िये पवित्र नदियों से जल भरकर जनपद के विभिन्न शिवालयों में जलाभिषेक व पूजा अर्चना करते हैं। इसके देखते हुए विस्तृत रूट डायवर्जन प्लान तैयार किया गया है।
विज्ञापन

यह प्लान श्रावण मास में रविवार सुबह 6 बजे से सोमवार रात 12 बजे तक लागू रहेगा। कुल आठ थाना क्षेत्रों इमलिया सुल्तानपुर, रामकोट, खैराबाद, सिधौली, रेउसा, महमूदाबाद, कोतवाली नगर व कोतवाली देहात के प्रमुख मार्गाें पर रूट डायवर्जन किया गया है। बताया कि प्रत्येक प्रमुख डायवर्जन प्वाइंट पर साइन बोर्ड लगाकर इसकी जानकारी दी जा रही है। वहीं, ड्यूटी पर तैनात यातायात कर्मी भी कांवड़ियों को मार्ग की जानकारी दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें