फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: सर्विस रोड पर जाम की समस्या से नागरिक परेशान

Tue, 25 Nov 2025 11:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिधौली। सर्विस रोड पर अतिक्रमण के चलते नगरवासियों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। हाईवे की कार्यदायी संस्था द्वारा कस्बे में हाईवे के पास सर्विस रोड का निर्माण कराया गया था। इस रोड के किनारे बने नाले पर लोगों ने दुकानें बढ़ा दी हैं और सड़क पर सामान लगा रखा है।
विज्ञापन

इस सड़क पर चाट के ठेले, फलों के ठेले, मूंगफली दुकानदारों के बोरे लगाने और पार्किंग के रूप में सर्विस रोड का उपयोग किया जाता है। सप्ताह में दो दिन रामलीला मैदान में लगने वाले सब्जी बाजार के कारण मंगलवार और शनिवार को यहां भीड़ रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सर्विस रोड के किनारे डिवाइडर बन जाने से जाम की स्थिति बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें