वाहन सवार को गुलाब भेंट करते टीआई।
सिधौली/सीतापुर। क्षेत्र में तैनात यातायात निरीक्षक दक्षिणी ने बुधवार को वाहन स्वामियों को गुलाब का फूल देकर सड़क सुरक्षा के नियम समझाए। निरीक्षक विनोद सिंह ने दो पहिया व चारपहिया वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी। चालकों को गुलाब का फूल देकर सीट बेल्ट व हेलमेट लगाने के लिए प्रेरित किया। यातायात निरीक्षक विनोद यादव ने बताया कि यातायात नियमों का पालन करने से सड़क दुर्घटनाओं में एक ओर जहां कमी आती है, वहीं दूसरी ओर लोग अपनी कीमती जान को भी बचा सकते हैं। उपनिरीक्षक मुन्नीलाल ने लोगों को हाईवे पर रोक कर गुलाब भेंट कर यातायात नियमों का पालन किए जाने की अपील की। इस दौरान उपनिरीक्षक कृष्णानंद राय, नीरज,मनोज यादव व रामाशीष यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
गांधी भवन प्रेक्षागृह में संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश की ओर से आयोजित संस्कृति उत्सव में नृत्य
गांधी भवन प्रेक्षागृह में संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश की ओर से आयोजित संस्कृति उत्सव में नृत्य