सीतापुर। शहर के मोहल्ला होलीनगर निवासी परचून के व्यापारी को एक युवक ने पीट दिया। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
मोहल्ला निवासी सौरभ की परचून की दुकान है। आरोप है कि मोहल्ला निवासी इमरान उनकी दुकान पर गया और उनको बेल्ट और जूतों से पीट दिया। पिटाई के पीछे का कारण किसी महिला के साथ दुकानदार की ओर से अभद्रता किया जाना बताया जा रहा रहा है, हालांकि इन आरोपों की पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। पुलिस जांच कर रही है।