फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू ट्रेक्टर-ट्रॉली पलटी, तीन की मौत

Mon, 24 Oct 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
नैमिषारण्य से दर्शन कर ट्रैक्टर-ट्रॉली से सोमवार को ग्रामीण लौट रहे थे। रामपुर कलां इलाके में कंदुनी गांव के पास अचानक ट्रैक्टर का स्टेयरिंग फेल हो गया। इससे ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर एक तालाब में जा पलटी।
विज्ञापन


हादसे में किशोरी समेत तीन की मौत हो गई। दस लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसे के बाद आननफानन में ग्रामीणों ने घायलों को बिसवां सीएचसी पहुंचाया, जहां से चार लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घटना की सूचना पर सीओ बिसवां व तहसीलदार मौके पर पहुंचे।

सदरपुर इलाके के भिनैनी गांव निवासी अमर सिंह ने एक ट्रैक्टर खरीदा था। अमर सिंह रिश्तेदारों के साथ सोमवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर मिश्रिख कोतवाली इलाके में नैमिषारण्य गए थे। उनके साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली में कई महिलाएं, बच्चे भी थे।
विज्ञापन


दोपहर करीब दो बजे सभी नैमिषारण्य से पूजन-दर्शन कर गांव लौट रहे थे। जब ये लोग रामपुर कलां इलाके में कंदुनी गांव के पास पहुंचे, तभी अचानक ट्रैक्टर का स्टेयरिंग फेल हो गया। इससे वाहन अनियंत्रित होकर पड़ोस स्थित एक तालाब में जाकर पलट गया।

हादसे में सभी 13 लोग दब गए। घटना की जानकारी होते ही ग्रामीण दौड़े। आननफानन में ग्रामीणों ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना देने के साथ ही बचाव कार्य में जुट गए। जब तक ग्रामीण वाहन के नीचे दबे लोगों को निकालते, तब तक सदरपुर के भिनैनी निवासी गीता देवी (50), किरन (13), रेउसा के खानपुर निवासी पूनम (25) की मौत हो चुकी थी। 

हादसे में सदरपुर के भिनैनी निवासी नूर आलम, अमर सिंह, अमर सिंह की पत्नी रेनू, पुत्री शालू, पुत्र सूरज, रामदेवी, शीला, कमल कुमारी, शिवकुमार, बिसवां के शेखपुर निवासी ममता घायल हो गईं।

इन लोगों को सीएचसी बिसवां भेजा गया। वहां से कमल कुमारी, रामदेवी, अमर सिंह व रेनू को चिकित्सकों ने जिला अस्पताल भेजा है। सूचना पर सीओ बिसवां शेषमणि पाठक, तहसीलदार बिसवां ने मौके पर पहुंच कर जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें