एक ट्रैक्टर रविवार रात शारदा नदी में पलट गया। इससे ट्रैक्टर पर सवार मां व बेटी की मौत हो गई। जबकि उसका पति, एक पुत्री व पुत्र की हालत नाजुक है। घटना के दौरान महिला पति के साथ मायके जा रही थी।
ग्राम मानपुर निवासी गोपी लाल (35) की ससुराल क्षेत्र के ग्राम लखनीपुर में है। वहां पर एक मांगलिक कार्यक्रम था। उसमें शामिल होने के लिए रविवार रात गोपी लाल पत्नी गीता देवी (30), पुत्र अनुज (5), पुत्री अंजली देवी (3), व 6 माह की बच्ची के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली से लखनीपुर जे रहे थे।
रास्ते में शारदा नदी तट पर अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे ट्रैक्टर पर सवार लोग वाहन समेत पानी में डूब गए। गोपी लाल किसी तरह तैर कर नदी से बाहर आया और शोर मचाया। जिससे निकट गांव के लोग दौड़कर मदद के लिए मौके पर पहुंचे।
जिन्होंने पानी में डूबे लोगों को बाहर निकाला। तब तक गीता देवी की डूबने से मौत हो चुकी थी। जबकि उसके पुत्र अनुज, पुत्री अंजली व बच्ची की हालत बिगड़ चुकी थी। लोग बच्चों को लेकर कस्बा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भागे। रास्ते में अंजली ने दम तोड़ दिया। अनुज व बच्ची को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।