फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: आठ बीघा जमीन पर तैयार होगी ट्रैक्टर-ट्रॉली पार्किंग

Fri, 28 Mar 2025 09:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नैमिषारण्य (सीतापुर)। पर्यटन विभाग की ओर नैमिषारण्य तीर्थ को संवारने के लिए कई परियोजनाओं पर काम किया जा रहा है l यात्रियों की सुविधा के लिए तीर्थ क्षेत्र में पार्किंग स्थलों के लिए भूमि चिह्नित की जा रही है। इसी क्रम में ट्रैक्टर-ट्राॅली पार्किंग का निर्माण तेजी से किया जा रहा है।
विज्ञापन

बीबीपुर-कल्ली मार्ग पर ललिता देवी मंदिर से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर यह पार्किंग बनेगी। करीब आठ बीघा जमीन पर बनने वाली इस पार्किंग के निर्माण पर करीब छह करोड़ खर्च होंगे। नैमिषारण्य में अमावस्या, नवरात्र आदि पर्वों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए ट्रैक्टर-ट्राॅली से आते हैं। पार्किंग स्थल न होने के कारण ट्रैक्टर-ट्राॅली रोड पर ही खड़े कर देते हैं। इससे जाम लगता है। अब ट्रैक्टर-ट्राॅली पार्किंग तैयार हो रही हैं l इसमें शौचालय, मार्केट, दो गार्ड रूम होंगे।
विज्ञापन


छह वर्ष में बनकर तैयार होगी पार्किंग
तीर्थ क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्राॅली पार्किंग स्थल का निर्माण तेजी से किया जा रहा हैं। निर्माण पूरा होने में करीब छह माह का समय लग जाएगा।
- डॉ कल्याण सिंह, उपनिदेशक, पर्यटन विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें