बिसवां। सदरपुर के भुड़कुड़ा निवासी प्रेमनाथ (45) मंगलवार को सकरन स्थित धान क्रय केंद्र गए थे। वहां से धान की तौल कराकर लौट रहे थे। इसी दौरान बिसवां के लक्ष्मणपुर गांव के पास उनकी ट्राॅली अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई। हादसे में प्रेमनाथ की मौके पर ही मौत हो गई। इंस्पेक्टर मुकुल प्रकाश वर्मा ने बताया कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
गन्ने से लदा ट्रैक्टर पलटा किसान की जान गई
सिधौली। अटरिया के कोदरिया गांव में मंगलवार को एक किसान गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली के नीचे दब गया। हादसे में किसान की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस जांच कर रही है। चंदौली गांव निवासी सरवन गौतम (50) मंगलवार को गन्ने लादकर क्रय केंद्र जा रहे थे।
इस दौरान कोदरिया गांव के पास ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित हो गया। अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर सड़क किनारे खेत में उतरकर पलट गया। हादसे में चालक सरवन गौतम ट्रैक्टर के नीचे दब गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। थाना प्रभारी राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। घटना की जांच की जा रही है।