फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 19 घायल

Mon, 28 Apr 2025 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लहरपुर (सीतापुर)। फरीदपुर के पास रविवार को एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। ट्रॉली में सवार लोग अन्नप्राशन कराने के लिए जा रहे थे। हादसे में 19 लोग जख्मी हो गए। उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी जिले के थाना खीरी गांव पड़री से एक ट्रैक्टर-ट्राॅली में बैठकर लोग लहरपुर के गांव मातनपुरवा स्थित देवी माता मंदिर में अन्नप्राशन कराने जा रहे थे। अकैचनपुर-फरीदपुर के निकट अचानक ट्रैक्टर-ट्राॅली पलट गई।
हादसे में ट्रैक्टर-ट्राॅली में सवार पड़री निवासी सोनू (10), दीपक (17), रेनू (30), प्रीति (20), रामदेवी (45), पंकज (17), विद्यावती (55), रेनू (52), नन्ही देवी (52), रामदेवी (40), रामलोटन (42), दिनेश (50), रामकुमार (40), जीतू (14), स्वेता (5), शैलेंद्री(30), सरोजिनी (45), अर्चना (13) थाना हरगांव के गांव बड़ौरी निवासी देवकी (60) घायल हो गए।
विज्ञापन

जानकारी पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। यहां सभी का इलाज जारी है। इंस्पेक्टर विजयेंद्र सिंह ने बताया कि मीतू काे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें