फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: ट्रैक्टर-ट्रॉली और डीसीएम में आमने-सामने की भिड़ंत, एक की मौत; सड़क पर लगा जाम

Mon, 28 Oct 2024 01:39 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर

सार

सीतापुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली और डीसीएम में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक की मौत हो गई। इससे सड़क पर जाम लग गया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के सीतापुर में सोमवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली और डीसीएम में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद सड़क पर जाम लग गया। मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की जानकारी ली। 

विज्ञापन


हादसा मानपुर थाना क्षेत्र के सीतापुर-बहराइच मार्ग पर सुबह हुआ। यहां ट्रैक्ट्रर-ट्राली और डीसीएम में भिड़ंत हो गई। मौजूद लोगों ने बताया कि डीसीएम सीतापुर से बहराइच की ओर जा रही थी। ट्रैक्टर-ट्राली बिसवां से सीतापुर की ओर जा रही थी। 

कटरापुल के करीब सधुवापुर गांव के पास दोनों में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में डीसीएम सवार एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद सड़क पर जाम लग गया है। लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पुलिस जाम खुलवाने की कोशिश में लगी रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें