उत्तर प्रदेश के सीतापुर में सोमवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली और डीसीएम में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद सड़क पर जाम लग गया। मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
हादसा मानपुर थाना क्षेत्र के सीतापुर-बहराइच मार्ग पर सुबह हुआ। यहां ट्रैक्ट्रर-ट्राली और डीसीएम में भिड़ंत हो गई। मौजूद लोगों ने बताया कि डीसीएम सीतापुर से बहराइच की ओर जा रही थी। ट्रैक्टर-ट्राली बिसवां से सीतापुर की ओर जा रही थी।
कटरापुल के करीब सधुवापुर गांव के पास दोनों में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में डीसीएम सवार एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद सड़क पर जाम लग गया है। लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पुलिस जाम खुलवाने की कोशिश में लगी रही।